By: एजेंसी | Updated at : 02 Oct 2018 09:18 AM (IST)
अयोध्या: राम मंदिर मसले पर अपने समर्थन और बयानबाजियों से सुर्खियों में रहने वाले शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने सोमवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन और हिंदू पक्षकारों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को 'बिना मूंछ का रावण' बता डाला.
रिवजी ने बताया कि उन्होंने राम लाल के दर्शनों के साथ-साथ हिंदू पक्षकारों और साधु-संतों से मुलाकात भी की. यहां मुस्लिम पक्षकारों से मुलाकात का कोई मतलब नहीं.
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में रहने वाले जितने भी हिंदू धर्म के अनुयायी हैं, उनमें इंसानियत बाकी है, लेकिन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और असदुद्दीन ओवैसी जैसे बिना मूछों के रावण भी हैं, जो भगवान राम से दुश्मनी करने पर आमादा है. वह जानबूझकर प्रभु राम के मंदिर निर्माण में रोड़ा बने हुए हैं और राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं. यह बड़े ही अफसोस की बात है कि इन लोगों के कारण भगवान राम के मंदिर को अदालत के आदेश का मोहताज होना पड़ रहा है.
रिजवी ने कहा, "राम मंदिर निर्माण मेरा मिशन है, इसलिए भगवान राम मेरे सपने में आए. हमारे जेहन में सिर्फ मंदिर निर्माण की ही बात चल रही है. यही हमारा मिशन है. मंदिर मामले में हम भी एक पक्षकार हैं और हमारा पक्ष मजबूत रहेगा."
CJP Protest के बीच पुराने वीडियो वायरल कर बना रहे माहौल! एक्शन में दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत में, भड़के संजय सिंह बोले- एक चोर ने दूसरे चोर...
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
दिल्ली: कोंडली में 10-11 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर, मयूर विहार में अतिक्रमण हटाया
नवरात्रि में तिलक वाले मामले पर अरविंद सावंत का बयान, जानें क्या कहा?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल